फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officers reached Mandi to inspect cleanliness

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई का निरीक्षण करने मंडी पहुंचे अधिकारी

Wed, 26 Feb 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers reached Mandi to inspect cleanliness
महेंद्रगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह से उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ नियमित रूप से पड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को अलसुबह उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार सुबह ही शहर की सब्जी मंडी में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। एसडीएम अनिल कुमार यादव ने मंगलवार सुबह सब्जी मंडी सहित अनेक स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर को कचरा मुक्त बनाकर नागरिकों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। शहर के सब्जी मंडी, बस स्टैंड सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन सफाई की जाएगी और जाम का कारण बनने वाले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को भी सड़क किनारों पर अतिक्रमण ना करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय हुड्डा पार्क व अन्य पार्क के कार्य का भी निरीक्षण किया और टूटी हुई दीवारों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed