{"_id":"686185df6a2c116adf06b87c","slug":"officers-of-shri-namdev-samaj-charitable-trust-took-oath-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126514-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13 निवर्तमान प्रधान बाबूलाल वर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए श्री नामदेव चैरिटेबल
नारनौल। श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक रविवार को नामदेव भवन धर्मशाला रविदास मार्ग में हुई। बैठक का एजेंडा ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलवाना था।
गौरतलब है कि श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव गत दिनों संपन्न हुए थे। इसमें सर्वसम्मति से पुष्करमल वर्मा रिटायर्ड उपनिदेशक एससीईआरटी हरियाणा को ट्रस्ट का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।
उप प्रधान पद पर सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर महेंद्र कुमार रतन, सचिव के पद पर प्रवक्ता नवरत्न वर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर पूर्व शिक्षाविद ओमप्रकाश वर्मा लोहारिया तथा संगठन सचिव के पद पर रमेश कुमार पांडला, उप सचिव के पद पर बृजमोहन गोठवाल, ऑडिटर के पद पर सुभाष कश्यप का निर्वाचन निर्विरोध हुआ था।
विज्ञापन
बैठक में ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। समिति व ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ठेकेदार ने कहा कि समिति व ट्रस्ट ने समाजहित के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए निशुल्क कोचिंग व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में समिति के भूतपूर्व प्रधान सुभाष चंद्र कश्यप, नीरज कोकचा, ओमप्रकाश अटेली, सुभाष चंद्र रोहिल्ला बिजली बोर्ड, सूबेदार रामनिवास, रवि दत्त वर्मा, दयानंद वर्मा, समिति के उप प्रधान प्रदीप वर्मा समिति के कोषाध्यक्ष सतीश झांकाल, सह सचिव पवन लखमरा, देवेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।