{"_id":"66183f5c3ec3700bb1037609","slug":"offered-prayers-at-eidgah-and-congratulated-each-other-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108736-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ईदगाह में की नमाज अदा कर दी एक-दूसरे को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ईदगाह में की नमाज अदा कर दी एक-दूसरे को बधाई
Fri, 12 Apr 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ के ईदगाह में गले मिलते मुस्लिम समुदाय के बच्चें--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। शहर के चामधेडा रोड पर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
इमाम मौलवी मुबारक हुसैन ने बताया कि हर मजहब के कुछ खास त्योहार ईद, बकरा ईद, शबेबरात होते हैं। ऐसे ही आज ईद का दिन खुशी का दिन है। मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद होता है। जब ईद के चांद का दीदार पूरी दुनिया में होता है तो रोजा रखना मुकम्मल होता है। ईद इस्लाम के सबसे खास पर्व में से एक है। यह पर्व लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रहा है और साथ ही बच्चे-बड़े ईदी पाने के लिए इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान का महीना खत्म होने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। इस मौके पर मंगतू खान, दीन मोहम्मद, हाजी रफीक, यासिन मोहम्मद, रहिश खान, नईम अंसारी, फतेह मोहम्मद, सरवर शेख, रमजान, बरकत अली, फारुक अली, अलताफ, दिलशाद, मोहम्मद इस्माईल आदि मौजूद रहे।