फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nutritious diet is important for pregnant women: Sarla

गर्भवती के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : सरला

Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Nutritious diet is important for pregnant women: Sarla
महेंद्रगढ़। गर्भवती महिलाओं में आहार एक अहम किरदार निभाता है। इन महिलाओं को चिकित्सकों की सलाह पर डेयरी प्रोडक्ट से बने खाद्य पदार्थ हरे फल व सब्जियां अवश्य खानी चाहिए। वार्ड नंबर-3 में महिला और बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह संदेश जिला बाल कल्याण समिति की पूर्व चेयरपर्सन एवं नगर पालिका की उपप्रधान मंजू कौशिक ने दिया।
विज्ञापन

विभाग की सीडीपीओ सरला यादव के मार्गदर्शन में पोषण माह के अंतर्गत ब्लॉक के सभी 12 सर्कलों से महिलाओं की गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति अवॉर्डी मंजू कौशिक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एडवोकेट रेखा व सुमन विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण व पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। गौशाला रोड स्थित झम्मूवाली धर्मशाला में आयोजित गर्भवती महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम में सुपरवाइजर शिवानी ने विभाग की योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी सर्कल सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर और स्वास्थ्य वर्कर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed