फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Numberdar Association submitted memorandum regarding demands

Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Numberdar Association submitted memorandum regarding demands

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नंबरदार एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को ज्ञापन सौंपा गया। राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि नंबरदारों का मानदेय भत्ता पिछले छह माह से रुका हुआ है। इसे दिलवाया जाए। मानदेय प्रति माह दिया जाए। नंबरदारों की आयु 75 साल से अधिक हो गई है। इनका मानदेय दिलवाया जाए जो कि तहसील महेंद्रगढ़ में रोका हुआ है। हरियाणा की सभी तहसीलों में मानदेय दिया जा रहा है।

नंबरदारों ने बताया कि जिन नंबरदारों की 75 साल से अधिक आयु हो गई है उनका मानदेय हर माह पर दिलवाया जाए। भविष्य में समय-समय पर जिन गांवों में नंबरदारों कि आवश्यकता है वहां पर नए नंबरदारों को नियुक्त किया जाए। सरकार के नियम अनुसार सभी नंबरदारों का निजी व सरकारी बसों में किराया माफ है, लेकिन निजी बसों द्वारा किराया लिया जा रहा है। उन पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर नरेश आकोदा, जयवीर, अशोक, रामोतार, महिपाल, कैलाश, लीला, धर्मपाल, करण सिंह, मुकेश, मनवीर, यादराम, सुभाष, सतीश आदि नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed