फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NPA issued challan to five shopkeepers and seized goods

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने पांच दुकानदारों के काटे चालान, सामान जब्त किया

Thu, 12 Dec 2024 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
NPA issued challan to five shopkeepers and seized goods
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत टीम की ओर से दोपहर दो बजे दो ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ बाजार में पहुंचे। कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया एवं दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अतिक्रमण के साथ-साथ पॉलिथीन रखने वाले पांच दुकानदारों का भी चालान किया गया। नपा की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान में रेहड़ी चालकों व दुकानों में हड़कंप भी मच गया। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि नगरपालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर दो बजे शुरू किया गया। अतिक्रमण हटाओं अभियान नगर पालिका गेट से शुरू होकर शंकर मार्केट, बालाजी चौक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड रोड पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया तथा सड़क पर रखे सामान को जब्त कर के ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से पालिका पहुंचाया। अभियान दौरान टीम सदस्यों ने दुकानों में रखे पॉलिथीन बैग की जांच की गई।
विज्ञापन

पॉलिथीन मिलने पर दुकानदार का चालान किया गया। वीरवार को 5 दुकानदारों को पॉलिथीन रखने पर चालान किया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों व रेहड़ी वालों की ओर से किये गए अतिक्रमण की वजह से आमतौर पर शहर की मुख्य सड़कों पर जाम देखने को मिलता है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को आ रही इस परेशानियों एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर र्क्लक सन्नी, लक्ष्मण, दरोगा रिंकू, राजेंद्र सहित नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed