फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the state has become number 1 in crime: Digvijay Chautala

अब अपराध में नंबर-1 बन गया प्रदेश : दिग्विजय चौटाला

Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now the state has become number 1 in crime: Digvijay Chautala
फोटो नंबर-12ग्रामीण सभा को संबो​धित करते जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने शनिवार को युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 12 गांव का दौरा किया। कहा कि अब अपराध में प्रदेश नंबर-1 बन गया है।
विज्ञापन


अभियान की अगुवाई जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने की। बताया कि ग्रामीणों ने फूल माला और पगड़ी पहनाकर मुख्य अतिथि दिग्विजय चौटाला का स्वागत किया। जनसभा में सैकड़ो युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह डंडे, गोली की सरकार है। कहीं युवाओं पर तो कहीं किसानों पर डंडे बरसाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है। रोजाना औसतन तीन हत्याएं हो रही हैं। व्यापारियों से वसूली मांगी जा रही है। रोजगार न मिलने के कारण प्रदेश के युवा पंजाब प्रदेश से भी आगे नशाखोरी में निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब अपराध में प्रदेश नंबर वन बन गया है। बढ़ता नशा और बेरोजगारी चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार की खाई को भरने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का कानून बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण युवाओं से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण कानून लागू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह चिका, सुरेंद्र पटीकरा, बेदू राता, विनोद भील, दिनेश खुडाना, प्रमोद ताखर, जिला प्रवक्ता विजय छिलरों, विजयपाल अधिवक्ता, अशोक सैनी, सिकंदर गहली,सुरेश शास्त्री, वीरेंद्र घटाशेर व संदीप भाखर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed