फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the bus going to Bucholi via Dewas will leave from Mahendragarh at 7:30 am.

अब महेंद्रगढ़ से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी बुचौली वाया देवास जाने वाली बस

Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now the bus going to Bucholi via Dewas will leave from Mahendragarh at 7:30 am.
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से बुचौली वाया देवास जाने वाली बस का समय बदल गया है। अब नई समय-सारिणी के अनुसार यह बस महेंद्रगढ़ से सुबह 7:30 बजे व दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। इस बदलाव से ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहले यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर देवास, चितलांग, मेघनवास, बुचौली होते हुए 8:45 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंची थी। वहीं दोपहर के समय महेंद्रगढ़ से 2:50 बजे चलकर देवास, चितलांग, मेघनवास, बुचौली होते हुए 3:50 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से इन दोनों बसों के समय में बदलाव को लेकर मांग की जा रही थी। ग्रामीणों ने बसों के बदलाव को लेकर समाधान शिविर में भी मांग की जा चुकी है। ग्रामीणों के मांग के अनुसार समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस बस का समय में बदलाव करके सुबह 7:30 बजे महेंद्रगढ़ से चलकर उपरोक्त गांवों से होकर 8:20 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। वहीं दोपहर 2:30 बजे से चलकर उपरोक्त गांवों से होते हुए 3:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
ग्रामीण नरेश, प्रमोद, प्रदीप, सज्जन ने बताया कि सुबह के समय आठ बजे बसे सेवा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। नौकरी के लिए गुरूग्राम व जयपुर जाने वाले युवाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेकर गुरूग्राम व जयपुर पहुंचते हैं।


---------- ---
वर्जन:
महेंद्रगढ़ से बुचौली वाया देवास बस के समय में बदलाव किया गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार मांग की थी। ग्रामीणों के मांग के अनुसार विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बस के समय में बदलाव किया गया है।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed