फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now teachers will become smart, worksheets will be prepared with AI

Mahendragarh-Narnaul News: अब स्मार्ट बनेंगे गुरुजी, एआई से तैयार करेंगे वर्कशीट

Thu, 15 Oct 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will become smart, worksheets will be prepared with AI
फोटो नंबर-18गहन प्रशिक्षण शिविर में ​शिक्षकों को जानकारी देते समंवयक डॉ. विक्रम सिंह । स्रो
नारनौल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत महेंद्रगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्राथमिक शिक्षकों का छह दिवसीय गहन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिले के पांचों खंडों में बुधवार को शुरू हुए इस प्रशिक्षण के पहले चरण में करीब 400 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। हर खंड में 40-40 शिक्षकों के दो बैच बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह ने अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई नई शिक्षण गतिविधियों, डिजिटल टूल्स और रणनीतियों को कक्षा में लागू करना जरूरी है। इससे बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मजबूत होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपेंद्र चौहान ने शिक्षकों को प्रशिक्षण का महत्व समझाते हुए पढ़ाने में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसटीजी सदस्य नरेंद्र सिंह ने महेंद्रगढ़ खंड के शिविर का निरीक्षण कर सुझाव दिए। संपर्क फाउंडेशन के मनीष शर्मा ने संपर्क डिवाइस की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन अंग्रेजी शिक्षण की तकनीकों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की दक्षता बढ़ाकर प्राथमिक स्तर पर बच्चों के सीखने के परिणामों में सुधार लाना है।

बालवाटिका से पांचवीं तक पर जोर
प्रशिक्षण में बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक के शिक्षण कौशल विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। शुरुआती सत्रों में हिंदी भाषा शिक्षण, शिक्षक संदर्शिका, बहुकक्षा शिक्षण, बच्चों के स्तर के अनुसार अभ्यास और निपुण हरियाणा टीचर ऐप की जानकारी दी जा रही है। आगामी सत्रों में गणित शिक्षण, टीएलएम किट और स्मार्ट टीवी डिवाइस का प्रशिक्षण होगा। शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से वर्कशीट और अभ्यास प्रश्न तैयार करना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed