{"_id":"67476bd3a4eeccd5e60dc7e4","slug":"now-samadhan-camp-will-be-held-every-day-from-10-to-12-noon-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118592-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब 10 से 12 बजे हर रोज लगेगा समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब 10 से 12 बजे हर रोज लगेगा समाधान शिविर
Thu, 28 Nov 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि समाधान शिविर में हर शिकायत व समस्या पर अधिकारी अगले दिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिस शिकायत को दूर करने में समय लगना है, उसके बारे में लिखित में बताया जाए। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। बुधवार को समाधान शिविर में 17 नागरिकों ने समस्याएं रखीं।
उपायुक्त ने कहा कि अब समाधान शिविर हर रोज जिला स्तर पर लघु सचिवालय के कमरा नंबर 118 में सुबह 10 से दोपहर 12 तक लगाए जाएंगे। इसी प्रकार सभी उपमंडल में भी समाधान शिविर इसी समय लगाए जाएंगे। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और नगराधीश मंजीत कुमार आदि मौजूद थे।