{"_id":"6941981ab42ad7591300eda8","slug":"now-people-themselves-came-forward-to-remove-encroachment-the-face-of-the-city-started-changing-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122489-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब अतिक्रमण हटाने में स्वयं आगे आए लोग, बदलने लगी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब अतिक्रमण हटाने में स्वयं आगे आए लोग, बदलने लगी शहर की सूरत
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटने के कारण चौड़ा हुआ मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में अतिक्रमण को लेकर पिछले एक माह से प्रशासन व नगरपालिका की सख्ती से अब शहर की सूरत बदलने लगी है। मुख्य सड़कों और बाजारों से करीब 70 प्रतिशत दुकानदारों एवं व्यापारियों ने दुकानों के आगे बनाई गई सीढ़ी व चबूतरे हटा लिए हैं। शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के व्यापारियों व दुकानदारों ने भी चारों फेज में अधिकांश बरामदों को खाली कर दिया है।
कुछ स्थानों पर अस्थाई सामान अभी भी रखा है जो आवागमन में बाधा बन रहा है। 10 दिनों से अतिक्रमण को लेकर प्रशासन एवं नगरपालिका की सख्ती व बार-बार अपील के चलते अब लोग भी स्वयं अतिक्रमण हटाने को आगे आ रहे हैं। मुख्य सड़कों के बाजारों में दुकानों के बाद बनाई गई पक्की सीढ़ी, चबूतरे, रेहड़ी, टीनशेड हटाने के बाद सड़कें भी खुली व चौड़ी नजर आने लगी हैं।
प्रशासन की ओर से उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल स्वयं अतिक्रमण को लेकर लगातार निगरानी रख रही हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम एवं दोपहर को उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बाजरों व मुख्य सड़कों पर पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
अब पार्किंग भी शुरू हुई, बेतरतीब खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई
पिछले एक माह से चल रही इस कार्रवाई के दौरान बार-बार बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों की समस्या सामने आ रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम की ओर से नपा को शीघ्रता से पार्किंग शुरू कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद बालाजी चौक के नजदीक धर्मशाला व आंबेडकर चौक के नजदीक पुराने किले के पीछे दो स्थानों पर पार्किंग शुरू कर दी गई लेकिन अभी तक बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई विशेष अभियान नहीं चलाया जा सका है जिसके कारण यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्रशासन व नगरपालिका की ओर से शहर को सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी है। शहरवासियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के सहयोग से शहर की सूरत बदलने लगी है। सभी से अपील है कि 19 दिसंबर तक सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।