{"_id":"627ea3b08773354ee8692d3a","slug":"now-instead-of-green-field-corridor-there-will-be-a-passerby-program-at-netaji-stadium-narnol-news-rtk646566165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की बजाए नेताजी स्टेडियम में होगा राहगीरी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की बजाए नेताजी स्टेडियम में होगा राहगीरी कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर जिले के नागरिकों में पूरा उत्साह है। खेलों इंडिया यूथ गेम्स को सफल बनाने के लिए महेंद्रगढ़ जिले में खेलों इंडिया-राहगीरी 18 मई को शाम लगभग 5 बजे आयोजित होगी। अब राहगीरी कार्यक्रम ग्रीन फील्ड कोरिडोर 152 डी की बजाए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने दी।
बताया कि राहगीरी में खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मशाल व शुभंकर धाकड़ व जय 18 मई को महेंद्रगढ़ जिले में पहुंचेंगे। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए खेल विभाग लगातार योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 में खिलाड़ियों सहित दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राहगीरी रिले कार्यक्रमों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरित हो सकें। इस बारे में खेल विभाग लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में है। उपायुक्त ने बताया कि खेलों इंडिया गेम्स-2021 में 25 तरह के खेल होंगे। राहगीरी के दौरान जिलों में खेले जाने वाले गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन जैसे पांच पारंपरिक खेलों में से कम से कम एक खेल को शामिल किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मशाल व शुभंकर धाकड़ व जय के आगमन पर रूट निर्धारित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिलावासियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पहली बार खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। ऐसे में सभी नागरिकों में इस राहगीरी कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। जिला युवा एवं खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और जोश भरने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा आम जन को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा।