{"_id":"683609e64962a31233027a76","slug":"now-garbage-will-be-collected-without-any-interruption-for-7-years-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125110-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब बिना रुकावट 7 साल उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब बिना रुकावट 7 साल उठेगा कूड़ा
Wed, 28 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13मोहल्ला महल मिश्रवाडा में लगे कूडे के ढेर में खाने की तलाश करता गोवंश। संवाद
नारनौल। शहर में अब कूड़ा उठान, परिवहन के अलावा निष्पादन के लिए हर साल टेंडर नहीं छोड़ा जाएगा। बिना रुकावट के कूड़ा प्रतिदिन दिन उठाया जाएगा। इसके लिए करीब 16 करोड़ का बजट बनाया गया है। इसकी मंजूरी के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी दी गई है।
इतना ही नहीं अब घर-घर कूड़ा उठान और निष्पादन के लिए अलग-अलग टेंडर छोड़े जाएंगे। कूड़ा उठान व परिवहन के लिए नगर परिषद ने एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए फाइल मुख्यालय को भेज दी है। इसकी अनुमति मिलते ही टेंडर छोड़ दिया जाएगा। वहीं 9.35 करोड़ से ठोस अपशिष्ट का निपटान किया जाएगा। इसका नगर परिषद ने टेंडर लगा दिया है।
स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय घर-घर कूड़ा उठान और लिफ्टिंग का टेंडर अब एक नहीं सात साल के लिए देगा, जबकि डंपिंग साइट पर कूड़े की छंटाई का टेंडर भी अब 10 साल के लिए दिया जाएगा। कूड़े के निष्पादन के लिए टेंडर छोड़ा जा चुका है। वहीं घर-घर कूड़ा उठान, परिवहन के लिए 7 साल का टेंडर किया गया है। इस पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार से डंपिंग साइट के कूड़ा निष्पादन के लिए 10 साल का टेंडर होगा। इस पर 9.35 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
इंसेट
31 वार्डों में कूड़ा उठान की समस्या होगी दूर
नगर परिषद नारनौल के अंतर्गत 31 वार्ड हैं। इनमें समय पर कूड़ा उठाना नगर परिषद के सामने चुनौती बनी हुई थी, लेकिन अब नए सिरे से कूड़ा उठान का टेंडर होने के बाद शहरवासियों को राहत मिलेगी। वहीं हर साल टेंडर छोड़े जाने की समस्या भी दूर होगी। ऐसे में नियमित रूप से आमजन को घर-घर कूड़ा उठान की सेवा मिल सकेगी। बता दें कि शहर में करीब 16500 हजार मकान हैं। वहीं करीब 5100 दुकानें हैं।
इंसेट
जीपीएस से लैस होंगे वाहन
इस बार घर-घर कूड़ा उठान के तहत ठेकेदार द्वारा जो वाहन लगाए जाएंगे, वह इलेक्ट्रिक होंगे। इसका नए आदेशों में जिक्र भी किया गया है। इसके अलावा सभी वाहन जीपीएस लैस होंगे। इनकी मॉनिटरिंग होगी। हर वाहन पर उसके रूट का समय भी लिखा होगा।
वर्जन:
शहर में कूड़ा निष्पादन के लिए 9.35 करोड़ रुपये में टेंडर छोड़ा जा चुका है। वहीं शहर में घर-घर कूड़ा उठान का सात साल के लिए करीब 16 करोड़ में टेंडर छोड़ा जाएगा। इसकी मंजूरी के लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई है।- सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद, नारनौल।