फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now city residents will get relief from unannounced power cuts

Mahendragarh-Narnaul News: अब शहरवासियों को मिलेगी बिजली के अघोषित कटों से राहत

Sun, 14 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now city residents will get relief from unannounced power cuts
फोटो संख्या:53-ऑटो मार्केट में  केबल डालते बिजली निगम के कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। बिजली संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निगम के अधिकारियों ने शहर में केबल बदलने का काम शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न एरिया में करीब तीन हजार मीटर लंबी केबल बदली जानी है। इसके साथ ही 15 से अधिक बिजली के खंभे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

यह काम अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 50 हजार से अधिक आबादी के लोगों को बिजली अघोषित कटों से राहत मिलेगी। शहर की अनेक कॉलोनियों व मोहल्लों में घरों और गली के बीच बिजली की लटकती जर्जर केबल लगातार हादसों का बना हुआ था। मोहल्ला महायचान, वाल्मीकि, तिवाड़ीयान, सैनीपुरा, मसानी चौक से कॉलेज रोड तक, ऑटो मार्केट में पुरानी केबल को बदल कर नई केबल डाली जा रही है।
विज्ञापन

तार जर्जर होने के कारण अघोषित कट लग जाते थे। इससे लोगों को परेशानी होती थी। बिजली निगम की ओर से चार लाख 12 हजार 921 रुपये की लागत से करीब तीन हजार मीटर केबल बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा 15 से अधिक खंभे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के जिम्मेदारों की मानें तो 120 एमएम मोटी केबल डाली जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को जहां बिजली अघोषित कट से छुटकारा मिलेगा तो बिजली चोरी न हाेने पर बिजली निगम को भी घाटा नहीं झेलना पड़ेगा।

----------
वर्जन..
शहर में पुरानी केबल और खंभे बदलने का कार्य शुरू करवा दिया है। कुछ स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। अन्य क्षेत्रों में भी जल्द काम करवा दिया जाएगा। प्रयास है कि किसी भी बिजली उपभोक्ता को परेशानी न उठानी पड़े।- वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed