{"_id":"66884def4a2fcf97a309c2e4","slug":"now-blood-test-will-be-done-in-satnali-government-hospital-also-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110563-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब सतनाली के सरकारी अस्पताल में भी होगी खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब सतनाली के सरकारी अस्पताल में भी होगी खून की जांच
Sat, 06 Jul 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- सतनाली अस्पताल में पौधरोपण करते डॉ रणदीप सिंह पुनिया, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर
सतनाली। सतनाली क्षेत्र के लोगों के लोगों को अब खून की जांच के लिए निजी लैब का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शुक्रवार को महा निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन का शुभारंभ किया। क्षेत्र के लोगों ने महानिदेशक के समक्ष अनेक मांगें रखीं, जिन पर डॉ. पूनिया ने जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
केंद्र के एसएमओ डॉ. विक्रम ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे अस्पताल में डीजी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने सीबीसी मशीन का उद्घाटन किया और परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र आर्य को निर्देश दिए कि अस्पताल में आंखों के इलाज के लिए डॉ. नहीं है व आयुर्वेदिक डॉ. भी सप्ताह में 2 दिन ही आ पाते हैं। इनकी शीघ्रता से स्थाई नियुक्ति की जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
नए भवन के अटके निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दिए निर्देश:
डॉ. पूनिया ने नए भवन के अटके निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आदेश दिए। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के पास नाले की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। क्षेत्र की तरफ से गणमान्य लोगों ने महानिदेशक को मांग पत्र सौंपा सौंपते हुए कहा कि सीएचसी जिला मुख्यालय नारनौल से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां गंभीर मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को नारनौल के लिए एक-डेढ घंटे का समय लगता है। सतनाली में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करवाई जाए। पूर्व जिला प्रमुख भागीरथ, डॉ. दीवान सिंह शेखावत, भंवर सिंह जैलदार, सिविल सर्जन डॉ. मनीष यादव, अस्पताल के स्टाफ सहित राजेंद्र नंबरदार, अनिल कौशिक, अमित वालिया, पुरुषोत्तम कौशिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।