फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notice to 21, including 14 doctors, for non-attendance in attendance register

हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज न करने पर 14 डॉक्टर्स समेत 21 को नोटिस

Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Notice to 21, including 14 doctors, for non-attendance in attendance register
अस्पताल प्रबंधन ने हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज न करने पर 14 डॉक्टरों व सात अन्य को कारण बताओ का नोटिस जारी किया है। सभी को दो दिन में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. अनुज, डॉ योगेश, डॉ. सुमन, डॉ. निशीपाल, डॉ. स्वाति यादव, डॉ.अश्वनी रोहिल्ला, डॉ. रतन लाल कंसलटेंट, डॉ. वैभव यादव, डॉ. नरेंद्र, डॉ. निशांत श्रीवास्तव, डॉ. भूपेंद्र यादव, डॉ. अचल और डॉ. अकलेश को नोटिस जारी किया है। इसमें कुछ ऐसे डॉक्टर हैं, जिन्होंने दो दिन तक हाजिरी रजिस्टर में दर्ज नहीं की है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक से चार दिसंबर तक हाजिरी नहीं लगाई। इसके अलावा एलटी नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप चौहान, योगेश यादव, सुंदर सिंह, सोनम व रवि दत्त को भी नोटिस जारी हुआ है। इन सभी को सात दिसंबर को एमएस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डॉक्टर्स समेत अन्य को दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। एमएस डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि कई डॉक्टरों की कोविड सेंटर और इमरजेंसी में ड्यूटी होने के कारण रोजाना हाजिरी नहीं लगा सके। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों समेत अन्य को नोटिस जारी किया गया है। सभी से कहा गया हैं कि रोजाना हाजिरी लगाए। बता दें कि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार बीते शुक्रवार को नागरिक अस्पताल औचक निरीक्षण दिया था। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की थी। इस दौरान सीएमओ रजिस्टर देखकर आश्चर्य में पड़ गए क्यों कि डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ ने हाजिरी नहीं लगाई थी। इस पर उन्होंने एमएस ने ऐसे लोगों नोटिस जारी करने को कहा था। जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार को सभी को नोटिस जारी कर दिया। दूसरी ओर सभी डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ से कहा कि ड्यूटी पर आते ही हाजिरी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed