फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Not received salary for six months, demonstrated

Mahendragarh-Narnaul News: छह माह से नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन

Tue, 23 Apr 2024 05:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Not received salary for six months, demonstrated
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते श्रमिक संगठन के सदस्य।
नारनौल। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के बैनर तले ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन, ग्रामीण चौकीदार संगठन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जिला उपायुक्त ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल की बकाया वेतन भुगतान की मांग को सुना और ब्लॉक के ऐसे सभी कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। सभी कर्मचारी लघु सचिवालय पार्क नारनौल में एकत्रित हुए। कहा कि हमें मजबूर होकर ज्ञापन देना पड़ रहा है। छह महीने से वेतन नहीं मिलने से अब रोजी रोटी का संकट हो रहा है। 28 अप्रैल तक वेतन भुगतान नहीं हुआ तो 29 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना लघु सचिवालय नारनौल में शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, जिला सचिव छाजूराम रावत, ग्राम पंचायत ट्यूबवेल आपरेटर यूनियन के जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, ब्लाक प्रधान अमरजीत सिंह, ग्रामीण चौकीदार संगठन के जिला प्रधान सुरेश चंद नंगली, उप प्रधान सूबे सिंह, बस्ती राम, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पवन कुमार, सोनू, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed