फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Not a single young entrepreneur with ITI pass applied

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई पास एक भी युवा उद्यमी ने नहीं किया आवेदन

Tue, 07 Jan 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Not a single young entrepreneur with ITI pass applied
फोटो नंबर- 01नारनौल का राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान। - फोटो : रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
नारनौल। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने प्रदेश के सरकारी व निजी आईटीआई से प्रशिक्षित सफल उद्यमियों को पुरस्कृत करने की एक योजना शुरू की है। इनको जिलास्तर पर ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से नवाजा जाता है।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लोगों को जिला मुख्यालय पर स्थित आईटीआई में 31 दिसंबर तक आवेदन करना था, लेकिन जिले के एक भी उम्मीदवार ने रुचि नहीं दिखाई। आवेदन करने के बाद पात्र उद्यमियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर आईटीआई में बुलाया जाना था। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले उद्यमी को पुरस्कृत किया जाना था। पात्रता का आंकलन संस्थान के पास आई मानदंड की सूची के आधार पर होना था। इसमें सबसे मुख्य मानदंड यह था कि उद्यमी की वार्षिक टर्नओवर कितनी है।
विज्ञापन

इंसेट
यह है पुरस्कार राशि
योजना के तहत प्रथम विजेता को 10, द्वितीय को साढ़े 7 व तृतीय विजेता को 5 हजार रुपये नकद व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाना था। इसके बाद प्रत्येक जिले से चयनित सभी उद्यमियों को प्रदेश स्तरीय समारोह में 50, 40 व 30 हजार रुपये की नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
तमाम प्रयासों व अखबार से किए गए प्रचार व प्रसार के बावजूद आवेदन नहीं आए। उम्मीदवार के पास मांगे गए कागज न होने के कारण वे अपना आवेदन जमा नहीं करा पाए। हालांकि उम्मीद है कि अगली बार उद्यमी अवश्य आवेदन करेंगे।-विनोद खनगवाल, प्रधानाचार्य, आईटीआई नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed