फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Not a single grain of wheat came in Narnaul, Nangal Choudhary and Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल, नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ में गेहूं का एक भी नहीं आया दाना

Sat, 20 Apr 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 20 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Not a single grain of wheat came in Narnaul, Nangal Choudhary and Mahendragarh
नारनौल। जिले में लगातार सरसों की आवक व खरीद की जा रही है। हालांकि अभी उठान की गति धीमी है, जिसकी वजह से मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। इस बार कनीना, सतनाली और अटेल की मंडियों में ही गेहूं की आवक हुई है। वहीं अन्य तीन मंडियों में गेहूं का एक भी दाना नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

अभी जिले की सभी मंडियों में सरसों के ढेर लगे हुए है। इससे किसानों को सरसों सुखाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अब तक 961369.8 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। वहीं अब तक 794003.4 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। अभी धीमी गति से सरसों का उठान हो रहा है। अब तक जिले भर में 631808.4 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। जिले में करीब 1.60 लाख क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है। वहीं गेहूं के लिए 1520 किसानों को गेटपास दिया जा चुका है। कनीना, सतनाली और अटेली मंडी में 66826.7 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं गेहूं की खरीद 40192.5 क्विंटल की जा चुकी है। गेहूं का उठान भी धीमी गति से हो रहा है, अब तक 21709 क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन



शेड्यूल से खरीद होने से मंडी में 191 किसान पहुंचे सरसों बेचने

मंडी अटेली। अटेली अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शेड्यूल से होने से क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्ति मिल गई। लेकिन मंडी में उठान धीमी गति से होने से मंडी सरसों से अटी पड़ी है। मंडी में एक साथ आई सरसों की आज भी बोली नहीं हो पाई। शनिवार के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया। शेड्यूल से क्षेत्र के बाहर के किसान सरसों बेचने पहुंचे, वह नहीं बेच पाएंगे। खरीद अधिकारी हैफेड प्रबंधक सतेंद्र यादव ने बताया कि मंडी में एक साथ आई सरसों से अव्यवस्था बनी है। ढेर में सरसों होने से उसकी नमी की जांच सही नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा किसान अपनी सरसों अलग-अलग ढेरी में डाले। उन्होंने कहा कि जांच परख के ही सरसों की खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी सह सचिव संजय यादव ने बताया कि मंडी में आज शेड्यूल के गांव ही सरसों बेचने पहुंचे। उनके ही गेट पास निकाले गए है। शेड्यूल से खरीद होने से आज मंडी में 191 किसान सरसों लेकर पहुंचे है। वही वीरवार को दो हजार से अधिक किसान सरसों लेकर पहुंचे गए। देर सांय तक किसान मंडी में सरसों लेकर आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों की जिले में आंकड़े


कस्बा गेटपास आवक खरीद उठान

अटेली
9208
175534.5 13,4368.5 120658.8

कनीना 9585
193658.5
139208.7 110467.5


महेंद्रगढ़ 6018
120187.4
109904.9 91140.7

नांगल चौधरी 7184
142333.1
123056 92411.1


नारनौल 11732 227416.8 198631.6 145186.4


सतनाली 5183
102239.6
88788.8 71186.2




गेहूं की मंडी में आवक



ब्लाक गेटपास आवक खरीद उठान

अटेली
125
4632
1064 651

कनीना 996
37299.2
21587.3 17968

सतनाली 399
24895.6
16831.4 2992
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed