फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nomination for Mission Buniyad on 20th December, for Super 100 on 28th January

Mahendragarh-Narnaul News: मिशन बुनियाद के लिए नामांकन 20 दिसंबर, सुपर 100 के लिए 28 जनवरी

Sat, 30 Nov 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination for Mission Buniyad on 20th December, for Super 100 on 28th January
फोटो संख्या:74- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में जागरूकता सेमिनार में उ​प​स्थित स्टाफ सदस्य
कनीना। शिक्षा विभाग व जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश अनुसार राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में मिशन बुनियाद और सुपर 100 के अंतर्गत विकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर ने की और विकल्प फाउंडेशन के संजीव ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीआरसी दिलबाग सिंह रहे। विद्यालय प्राचार्य सुनील खुडानिया ने सभी का स्वागत किया। इस सेमिनार में खंड नारनौल के 47 विद्यालयों के कक्षा आठवीं एवं दसवीं के तीन-तीन छात्रों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय मुखियाओं व अध्यापकों ने भाग लिया। बुनियाद कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार ने मिशन बुनियाद व सुपर 100 के नामांकन, नियमों व उनसे संबंधित सभी जानकारी दी। उन्होंने कहा मिशन बुनियाद के नामांकन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तथा सुपर हंड्रेड के नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।
विज्ञापन

बुनियाद में चयन के लिए आगे तीन चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन के अश्विनी यादव ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है इसके लिए प्रदेश में 103 बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं तथा 206 सेटेलाइट कक्षा कक्ष कार्यरत हैं। उन्होंने सभी छात्रों से फीडबैक प्राप्त की। उन्होंने बताया कि छात्रों की शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने के लिए बुनियाद स्कीम के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाती है इसके प्रथम चरण की परीक्षा में सभी छात्रों की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed