{"_id":"6127dfb28ebc3e885f25a804","slug":"nomibation-process-for-by-elections-will-start-from-today-narnol-news-rtk6220847161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए आज से शुरू होंगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए आज से शुरू होंगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने नगर पालिका अटेली के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उपचुनाव 12 सितंबर को होंगे।
नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि अटेली नगर पालिका के 5 वार्डों के लिए होने वाले उपचुनावों की पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। उपचुनाव के लिए 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 29 और 30 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं की जा सकेंगे। नामांकन करने का समय सुबह 11 से 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि अटेली नगर पालिका में वार्ड संख्या 3, 4, 7, 8 और 9 के लिए उपचुनाव करवाए जाने है। 3 सितंबर दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। साथ ही मतदाता केंद्रों की सूची भी चस्पाई जाएगी। उपचुनाव 12 सितंबर को सुबह 8 से सायं 4.30 बजे तक होंगे। सभी मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव गतिविधियों में शामिल और वोट डालने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना होगा। जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं है उन्हें मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग मतदान केंद्र के प्रवेश बिंदु पर की जाएगी। मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर, साबुन और पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय की गई है। सदस्य के चुनाव के लिए 2 लाख 25 हजार रुपये की सीमा तय की गई है।