{"_id":"66243048c4e6b1922d0f50c4","slug":"no-laxity-will-be-tolerated-in-the-lifting-of-mustard-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111532-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के उठान में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के उठान में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी
नारनौल। हैफेड तथा वेयरहाउस के अधिकारियों को जिले की सभी मंडियों से लगभग 10 हजार मीट्रिक टन सरसों का रविवार शाम तक उठान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शनिवार को कैंप कार्यालय में हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई रबी की फसल की खरीद कार्यों की समीक्षा के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि अभी तक जिला महेंद्रगढ़ में लगभग 85 हजार मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है। इसमें से अब तक लगभग 56,562 मीट्रिक टन का उठान कार्य हो चुका है। जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 66.62 फीसदी उठान कार्य हो चुका है। रविवार शाम तक यह कार्य 85 फीसदी से अधिक होना चाहिए। अब तक रोजाना करीब तीन हजार मीट्रिक टन फसल का उठान हो रहा है। डीसी ने कहा कि उठान कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। स्पष्ट किया कि अगर आढ़तियों की ओर से श्रमिकों की कमी रहती है तो संबंधित का लाइसेंस रद्द किया जाए। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्देश दिए कि संबंधित एसडीएम लगातार मंडियों में जाकर मुआयना करेंगे। इसी तरह तहसीलदार भी अपने क्षेत्र की मंडियों में अधिकतर समय खरीद कार्यों को सुचारू रूप से चलवाने के लिए मंडियों में रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज व तहसीलदार नांगल चौधरी निशा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।