फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   no, entry, bigest, van, market, trafic, buisnes, shopkeepar

नो एंट्री के बावजूद बेरोटोक बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं भारी वाहन

Sun, 01 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
no, entry, bigest, van, market, trafic, buisnes, shopkeepar
भारी वाहनों का आवागमन जारी
भले ही शहर के बाजार में होने वाले ट्रैफिक के दबाव को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बाजारों में सुबह के समय भारी वाहनों की नो एंट्री की हुई है। इसके बावजूद भी भारी वाहनों का बाजारों में सुबह से सायं तक बिना रोक टोक के प्रवेश जारी है। इससे जहां बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं बाजार के दुकानदारों व लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में महावीर चौक से आजाद चौक तक का करीब दो किलोमीटर का बाजार मुख्य बाजार कई जगह से संकरा है तो कई जगह से चौड़ा भी है। जहां पर बाजार चौड़ा है, वहां दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण इन बाजारों में से  निकलना बहुत ही मुश्किल भरा है, वहीं बाजार में आने वाले भारी वाहन इस मुश्किल ओर ज्यादा बढ़ा रहे हैं। ये वाहन सुबह से लेकर शाम तक बिना किसी  हिचक के प्रवेश करते हैं। जिसकी वजह से बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं बाजार में बहुत देर तक ट्रैफिक जाम रहने से दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुल बाजार के अनन्त जैन, सुरेश कुमार, अजय बंसल, मोहन सिंह, योगेश, प्रवीण, राधेश्याम, मनोज कुमार, गिरीश कुमार,  हरीश कुमार, विक्की अग्रवाल, विकास जैन, दिनेश कुमार, विनय जिंदल व महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि बाजार में आने वाले बड़े वाहनों की वजह से उनकी दुकानदारी में काफी फर्क पड़ता है तथा बाजार में जाम की स्थिति भी बनी रहती है। पांच मिनट में पार होने वाला बाजार कई-कई बार आधे से पौन घंटे में पार हो पाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट के वाहन बन रहे परेशानी का सबब
बाजार में सबसे ज्यादा परेशानी ट्रांसपोर्ट के वाहनों से होती है, जो बाजार में स्थित दुकानदारों को उनका माल पहुंचाते हैं। शहर की विभिन्न ट्रांसपोर्ट के वाहन सुबह से शाम तक बाजार में माल सप्लाई करने के लिए लगे रहते हैं।  हालांकि पुलिस प्रशासन ने इनके लिए शाम के वक्त में छूट दी गई है, मगर ट्रांसपोर्टर मनमर्जी के अनुसार बाजार में स्थित दुकानदारों को माल भिजवा  देते हैं। जिसके कारण इन वाहनों से कई देर तक बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है।

पाइप लगाकर भारी वाहनों पर लगाई गई थी रोक
लोगों व दुकानदारों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शहर के बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुल बाजार, बजाजा बाजार व मानक चौक के पास पाइप लगाए गए थे। फिर भी भारी वाहन चालक कहीं न कहीं से रास्ता ढूंढ बाजारों में प्रवेश कर जाते थे। जिसकी वजह से संकरे बाजार ओर भी ज्यादा संकरे हो जाते हैं। इस कारण पाइपों को हटवा दिया गया था।

बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश करने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार के संकरे मार्ग होने के कारण कई बार तो आमने-सामने भारी वाहन आ जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। -ओमप्रकाश तायल
पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार में सुबह से सायं तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लगाई है। इसके बावजूद भी भारी वाहन बाजारों में बेरोकटोक प्रवेश करते है। जिससे अधिक परेशानी होती है। -जयप्रकाश
ट्रांसपोर्ट के वाहन सुबह के समय ही दुकानों पर माल की सप्लाई देने पहुंच जाते हैं। जिन्हें दुकानों पर सामान उतारने में काफी समय लग जाता है। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। -रजत जैन उर्फ काकू
कई बार बाजार में दोनों ओर भारी वाहन आकर एक दूसरे के आगे आकर खड़े हो जाते है। संकरे रास्ते होने के कारण वाहन गुजरने की व्यवस्था नहीं होने तक काफी समय तक दुकानों के सामने ही खड़े रहते है। इससे व्यापार पर असर पड़ता है।- सुरेश बंसल

बाजरों में सुबह से शाम तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद भी कोई भारी वाहन बाजार में प्रवेश करता है तो उसका चालान किया जाता है। अगर फिर भी कोई वाहन प्रवेश करता है तो वे बाजारों मे जाकर ऐसे वाहनों पर नजर रखेंगे।
सांवतराम, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed