{"_id":"65a6da4b8bce93945507d4b4","slug":"no-direct-train-from-narnaul-to-ayodhya-train-will-be-available-from-delhi-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8483-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से सीधी अयोध्या के लिए नहीं ट्रेन, दिल्ली से मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से सीधी अयोध्या के लिए नहीं ट्रेन, दिल्ली से मिलेगी ट्रेन
Wed, 17 Jan 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर बड़े उत्सव की तैयारी चल रही है। पूरे देश भर में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उत्सव मनाया जाएगा। इसकी वजह से नारनौल शहर भी इससे अछूता नहीं है। हर कोई इस पल का साक्षी बनना चाहता है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी और 22 जनवरी के बाद लोग रामलाल के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन नारनौल से सीधी ट्रेन नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्रद्धालु रमेश ने बताया कि वह बीते दिन अयोध्या के लिए टिकट की बुकिंग करवाने गया था, लेकिन वहां पता चला कि सभी ट्रेनों में वेटिंग टिकट चल रही है यानी ज्यादातर ट्रेन जो अयोध्या की ओर जाने वाली है, उनकी सीट बुक हो चुकी है। अगर लोग अयोध्या जाने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो उसमें काफी लंबी वेटिंग आ रही है। जिसके चलते लोग मायूस भी हो रहे हैं। अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेन में लोगों को टिकट बुक को लेकर परेशानी भी हो रही है। नारनौल से अयोध्या के लिए कोई सीधी ट्रेन भी नही है। जो यात्री बुकिंग करवा भी रहे है, वह दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेन की करवा रहे हैं। आने वाले समय में अगर सीधी अयोध्या जाने वाली ट्रेन चलती है तो शहर वासियों के लिए खुशी की खबर होगी।