फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No corona infected found in the district after 77 days

जिले में 77 दिन के बाद नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
No corona infected found in the district after 77 days
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार अब कम होने लगा है। करीब 77 दिन के बाद वीरवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं आया। यह लोगों के लिए राहत देने वाली बात है। वहीं वीरवार को एक कोरोना संक्रमित को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार अब जिले में मात्र सात केस सक्रिय बच गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24750 है। इनमें कुल 24579 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 164 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में वर्तमान में कोरोना के 7 केस अभी सक्रिय बचे हुए हैं। जिले में 17 मार्च तक 249663 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 115122 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अब तक जिले से 544218 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1490 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed