{"_id":"6213cdfa435e1f390952e36c","slug":"no-clue-of-minor-missing-for-45-days-villagers-demonstrated-in-police-station-narnol-news-rtk6390906121","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 दिन से लापता नाबालिग का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिन से लापता नाबालिग का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नारनौल। 45 दिनों से लापता शेखपुरा की नाबालिग लड़की का पुलिस अब तक पता नहीं लग पाई है। परेशान परिजनों एवं ग्रामीणों ने सोमवार को सिटी थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। इस दौरान डीएसपी नरेंद्र सांगवान एवं ग्रामीणों की आपस में नोकझोंक भी हो गई। महिलाओं ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई।
इस दौरान थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने कहा कि पुलिस लड़की की तलाश करने का पूरा प्रयास कर रही है। 45 दिनों से घर भी नहीं गए हैं। वह लड़की भी मेरी बेटी जैसी है। इसके बाद परिजन सहित पांच सदस्य पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से मिले। पुलिस अधीक्षक ने पांच सदस्यों की एसआईटी गठित की है।
गांव नूनी शेखपुरा निवासी लड़की के पिता ने बताया कि 6 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय लड़की को गांव नागतिहाड़ी का पवन उर्फ नकली बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। उसके तीन साथी भी इसमें शामिल हैं। जिसकी शिकायत 7 जनवरी 2022 को शहर थाना में दर्ज करवाई थी, लेकिन 45 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसको लेकर परिवार व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। इससे पूर्व ग्रामीण सोमवार को शहर थाना पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा बाद में शहर के बीचोंबीच प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से मिलकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। इस अवसर पर जेजेपी नेत्री कमलेश सैनी, राकेश यादव, जेपी सैनी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी के अलावा सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
------
डीएपी के साथ ग्रामीणों की हुई नोकझोंक
शहर थाना में ग्रामीणों के आने की सूचना पर डीएसपी नरेंद्र सांगवान मौके पर मौजूद थे। डीएसपी ने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान ग्रामीणों की डीएसपी के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में उन्होंने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान शहर थाना प्रभारी युद्घबीर ने महिलाओं को बताया कि आपकी बेटी न समझकर अपनी बेटी समझ कर कार्रवाई कर रहा हूं। इस दौरान अपने घर भी नहीं गया तो महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
------
मेहर सिंह को एसआईटी का इंचार्ज बनाया
पुलिस कप्तान चंद्रमोहन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पांच पुलिस अधिकारियों की एसआईटी का गठन कर दिया। इसमें नांगल चौधरी थाना प्रभारी निरीक्षक मेहर सिंह को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है जो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद करेगी।