{"_id":"6a2c4ad17abbbc9d540a3744","slug":"nikita-and-bharti-qualify-for-the-pre-nationals-at-the-state-shooting-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1005-141169-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में निकिता व भारती प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में निकिता व भारती प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24मुकाबले के दौरान निशना लगाती भारती। स्रोत : कोच
नारनौल। दिल्ली में आयोजित स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में निकिता व भारती प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई हो गई हैं। अंडर-16 वर्ग में नितिशा व भारती दोनों ने 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में भाग लिया। भारती ने 40 गोलियां चलाकर 327 व नितिशा ने 40 गोलियां चलाकर 320 का स्कोर बनाया जबकि क्वालाफाई करने के लिए 300 का स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य था।
स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा जिले भर से 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। 9 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी कनीना स्थित खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खेल नर्सरी के कोच राहुल मेहता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने एकाग्रता व विश्वास के साथ मुकाबले में निशाना साधते हुए प्री नेशनल का टिकट पाया है। जिससे दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही थी। परिणाम उम्मीद के अनुरूप रहा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगी। -नितिशा, शूटर
बॉक्स
जैसे ही क्वालीफाई स्कोर प्राप्त किया, ऐसा लगा जैसा की सपना सच हो गया है। मुकाबले के दौरान अधिकतम 10 अंक प्राप्त करने का प्रयास था।-भारती, शूटर