फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nighttime temperatures have dropped, and there is a possibility of rain in the next 24 to 48 hours.

Mahendragarh-Narnaul News: रात के तापमान में आई गिरावट, अगले 24 से 48 घंटे बारिश के आसार

Wed, 21 Jan 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nighttime temperatures have dropped, and there is a possibility of rain in the next 24 to 48 hours.
फोटो नंबर-28नारनौल में बुधवार सुबह के समय छाए घने कोहरे के बीच लाईट जालाकर जाता वाहन चालक। सं - फोटो : 1
नारनौल। शहर में सुबह हल्का धुंध कोहरा छाया रहा। वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट ने ठंड बढ़ा दी। वहीं एनसीआर में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश और उत्तरी जिलों में तेज गति की हवाओं के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 22.5 व 6.0 और 21.9 व 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात्रि तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जनवरी माह में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। क्योंकि एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 22 जनवरी को रात में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जनवरी की रात्रि से मैदानी राज्यों विशेषकर पहले पंजाब और राजस्थान उसके बाद 23 जनवरी को अलसुबह तक पहले हरियाणा के पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी सहित सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
इस मौसम प्रणाली का असर सबसे ज्यादा उत्तरी पूर्वी जिलों पर देखने को मिलेगा। यहां 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को नकारा नहीं जा सकता।

इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि इस मौसम प्रणाली का असर धीरे-धीरे 24 जनवरी शाम तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed