{"_id":"66ad2846ec0abaaa7d0f5784","slug":"nhm-employees-performed-havan-at-the-protest-site-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114724-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने धरना स्थल पर किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने धरना स्थल पर किया हवन
Sat, 03 Aug 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले के एनएचएम कर्मचारियों का 8वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर हवन यज्ञ किया गया। एनएचएम कर्मचारियों द्वारा पंडित को बुलाकर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ सरकार को जल्द से जल्द सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।
हवन यज्ञ की संपूर्ण प्रक्रिया जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र व उनकी पत्नी मंजू गुर्जर द्वारा की गई। सांझा एनएचएम मोर्चा के अंतर्गत पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारी 100 प्रतिशत आंदोलन में बढ़चढं कर हिस्सा ले रहे हैं। इससे हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे रेफरल ट्रांसपोर्ट का जो कार्य एनएचएम कर्मचारी कर रहे थे, वह पूर्ण रूप से बंद है। इसके साथ एंबुलेंस सेवा भी बाधित हो रही है। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एंबुलेंस सेवा पहले से आधी रह गई है।