फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NHM employees extended the strike for four days, the strike will continue till July 3

एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल चार दिन आगे बढ़ाई, तीन जुलाई तक जारी रहेगी हड़ताल

Wed, 29 Jun 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
NHM employees extended the strike for four days, the strike will continue till July 3
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठी एनएचएम कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। समस्याओं पर विचार नहीं होने पर एनआरएचएमकर्मियों ने हड़ताल चार दिन आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तीसरे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र ने की। इस दौरान डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार वर्ष की नौकरी देने की बात कह रही है लेकिन एनआरएचएम कर्मचारियों का हक छीन रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी यूनियनों से अपील की है कि हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की ओर से एनआरएचएम कर्मियों के ग्रेड-पे समाप्त करने के कदम वापस करवाने में एनआरएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को सहयोग करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री विनोद राव ने बताया कि सरकार का कोई सकारात्मक संदेश नहीं मिलने के कारण हड़ताल चार दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई है। तीसरे दिन हड़ताल के चलते प्रसूति, एसएनसीयू, एनआरसी वॉर्ड, मेडिकल मोबाइल यूनिट, एंबुलेंस कंट्रोल रूम, सभी प्रकार की रिपोर्ट, ऑनलाइन इंट्री, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जच्चा-बच्चा टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, महिलाओं की प्रसूति सेवा, स्कूल हेल्थ आदि कार्य बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने दिया समर्थन
सर्व कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान कौशल कुमार और केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महेंद्र बोयत ने धरना स्थल पर पहुंचकर एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के जिला उप प्रधान मुकेश चौहान, रण सिंह, अनिल व अनूप, नर्सिंग ऑफिसर की जिला प्रधान सुशीला देवी ने हड़ताल का समर्थन किया। धरने को संदीप कुमार, दिलबाग सिंह, डॉ. कुलदीप, डॉ. अमित, उमेश कश्यप, सरजीत सिवाच, संतोष वर्मा, सुशीला यादव, कमलेश, डॉ. जिले सिंह, मंजू गुर्जर, रेणू यादव व देवेंद्र यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed