फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NH148B to be connected with Delhi-Vadodara-Mumbai Expressway from Paniala turn

पनियाला मोड़ से एनएच 148बी जुड़ेगा दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस से

Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
NH148B to be connected with Delhi-Vadodara-Mumbai Expressway from Paniala turn
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148बी को पनियाला मोड़ से अलवर के साथ से निर्माणाधीन दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सूचना भूतल परिवहन मंत्रालय ने आठ सितंबर को पत्र के माध्यम से नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव को नौ अगस्त को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र के जवाब में दिया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि पिछले कई महीनों से इसके लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क में थे। 9 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी को भी इस सड़क का महत्व एवं आवश्यकता का विवरण देते हुए एक पत्र लिखा था। गत दिवस उन्हें इस पत्र के जवाब में केंद्रीय मंत्री के मंत्रालय से इस निर्णय की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी का दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस मार्ग से जोड़ने का मतलब हैं न केवल महेंद्रगढ़ जिला अपितु पूरे उत्तरी भारत का सीधे मुंबई से जुड़ना। यह मार्ग निर्मित होने के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर एवं साथ लगते राजस्थान समेत पूरे उत्तरी भारत का मुंबई सहित पश्चिमी भारत के शहरों के लिए सबसे छोटा मार्ग होगा।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि इन राज्यों से आने वाले वाहन अंबाला से सीधा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 152डी से नारनौल होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148बी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंच जाएंगे। इससे धन एवं समय दोनों की बचत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के प्रदूषण में कमी आएगी। केएमपी समेत दिल्ली की सीमा से लगते हुए मार्गों पर भी यातायात का बोझ घटेगा। महेंद्रगढ़ जिले के आधारभूत ढांचे के विकास की श्रृंखला में यह एक और महत्वपूर्ण कड़ी होगी। मुंबई मार्ग से जुड़ने से हरियाणा के बीचों-बीच गुजरने वाला यह मार्ग पूरे हरियाणा की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। महेंद्रगढ़ जिले में इस रोड की लंबाई 80 किलोमीटर से अधिक है, जो विकास की संभावनाओं का द्योतक है। डॉ. यादव ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री का इसके आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर एवं अलवर के सांसद महंत बालक नाथ व हरियाणा एवं राजस्थान की सरकारों का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ प्रदेश का प्रवेश द्वार बनेगा: ओमप्रकाश यादव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148 बी को पनियाला मोड़ से सीधा दिल्ली-बड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ने के निर्णय से महेंद्रगढ़ जिला पूरे प्रदेश का प्रवेश द्वार बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से जिले को चारों तरफ से राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा रहा है।

पनियाला से नांगल चौधरी से नारनौल तक का कार्य जारी-
बता दें कि एनएचएआई की ओर से दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित पानियाला मोड़ से नांगल चौधरी से नारनौल तक एनएच का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे नारनौल-नांगल चौधरी के बीच करीब 40 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। कंपनी को दो साल में काम करने का लक्ष्या है। इस पर काम चल रहा है। इसके अलावा नारनौल से रेवाड़ी एनएच पर भी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed