फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Next five days are important, continue strict monitoring: Ashish Saini

अगले पांच दिन अहम, जारी रखें कड़ी निगरानी : आशीष सैनी

Tue, 01 Oct 2024 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Next five days are important, continue strict monitoring: Ashish Saini
फोटो नंबर-10अधिकारियों की बैठक लेते एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष सैनी। स्त्रोत- प्रशासन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 की मतदान तिथि अब नजदीक है। अगले 5 दिन बहुत ही अहम हैं। ऐसे में सभी प्रकार की निगरानी से संबंधित नोडल अधिकारी और अधिक सतर्क रहें। हर प्रकार के खर्च पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। ये निर्देश एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष सैनी ने सोमवार को लघु सचिवालय में सहायक व्यय अधिकारियों के अलावा विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित की है। चुनाव में उम्मीदवारों के सभी प्रकार के खर्चे पर सभी नोडल अधिकारी कड़ी नजर रखें और इसकी रिपोर्टिंग निर्धारित समय में दी जाए। उन्होंने निगरानी से संबंधित सभी एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी, वीएसटी, शिकायत निगरानी कक्ष, कॉल सेंटर और मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी के नोडल अधिकारियों के साथ अब तक हुए काम की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शराब के ठेकों पर सेल रजिस्टर को लगातार चेक करें। कहीं भी कुछ अप्रत्याशित लगे तो तुरंत एक्शन लें। उन्होंने कहा कि वे खुद भी लगातार फील्ड में रहेंगे। जिला में राजनीतिक दलों के काफिला की गाड़ियों पर भी लगातार निगरानी की जाए। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर भी नजर रखें। इस बैठक में डीएमसी महावीर प्रसाद तथा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed