फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Newly elected MLA Kanwar Singh accused former minister Ram Bilas of blasphemy.

Mahendragarh-Narnaul News: नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह ने पूर्व मंत्री रामबिलास पर लगाया भितरघात का आरोप

Thu, 10 Oct 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Newly elected MLA Kanwar Singh accused former minister Ram Bilas of blasphemy.
फोटो संख्या:54- भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव--संवाद
महेंद्रगढ़। विधानसभा सीट महेंद्रगढ़ से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव ने पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पर भितरघात के आरोप लगाए हैं। चुनाव में जीत के बाद देर रात कंवर सिंह ने कहा प्रो. रामबिलास शर्मा ने चुनाव खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कंवर सिंह यादव ने कहा कि वे रामबिलास शर्मा के साथ 30 साल रहे। तीन बार हारने के बाद लोग उन्हें छोड़कर चले गए, लेकिन उन्होंने साथ नहीं छोड़ा। कहा, वह पार्टी से टिकट छीनकर नहीं लाए, बल्कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। उन्हें खुशी होती अगर प्रो. रामबिलास शर्मा उनकी पीठ पर हाथ रखते और एक मार्गदर्शक के रूप में उन्हें आदेश देते। लेकिन, रामबिलास ने जितनी बगावत करनी थी, उतनी की। इसके बावजूद मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर जीत मिली। इधर, इस मामले में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

टिकट कटने पर जताई थी नाराजगी

भाजपा ने महेंद्रगढ़ सीट पर प्रो. रामबिलास शर्मा का टिकट काटकर कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था। टिकट कटने से नाराज प्रो. रामबिलास शर्मा ने कई बार मंच से अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने देसी भाषा में कहावत दोहराई थी कि जिस हांडी में सिर हो उसकी खैर मनावां और जिस हांडी में सिर ना हो वा चढ़ते ही फूट ज्या। इसका मतलब था जिस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो फिर प्रत्याशी जीते या नहीं उनको कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान सिंह के कार्यालय पर लगे थे जिंदाबाद के नारे

चुनाव के दिन कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के फार्म हाउस पर रामबिलास शर्मा जिंदाबाद के नारे लगे थे। मंगलवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो कंवर सिंह की जीत के बाद उनके समर्थक भी हांडी के साथ जमकर वायरल हुए थे।

फोटो संख्या:54- भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव--संवाद

फोटो संख्या:54- भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed