फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Newborn baby found crying in plot in Mahendragarh, under treatment in critical condition

Mahendragarh: प्लाट में बिलखती मिली नवजात बच्ची, चार-पांच घंटे पहले हुए था जन्म, गंभीर हालत में उपचाराधीन

Mon, 13 Nov 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 13 Nov 2023 01:22 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ डायल 112 पुलिस को नवजात मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची कर बच्ची को बरामद कर अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों द्वारा बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Newborn baby found crying in plot in Mahendragarh, under treatment in critical condition
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ में कॉलोनी स्थित एक प्लाट में सुबह नवजात बच्ची बिलखती पाई गई। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने नवजात को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि इस बच्ची का जन्म चार-पांच घंटे पहले ही हुआ था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
सुबह करीब साढे सात बजे लोगों को जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सुबह आठ बजे अज्ञात नवजात को पुलिस द्वारा लाया गया था। बच्ची की हालत गंभीर है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि इसकी डिलिवरी घर पर ही कराई गई है। दो घंटे बाद बच्ची की मां का भी पता चल गया जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नवजात की मां भी नाबालिक है और गंभीर हालत में है। 
विज्ञापन


वहीं, शहर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर की कॉलोनी पर स्थित एक प्लाट में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली है। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया है जहां उपचाराधीन है। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है जिस हिसाब से तथ्य सामाने आएंगे आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed