फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Never won the councillor seat and is claiming to contest in the vice presidential election

Mahendragarh-Narnaul News: कभी पार्षदी नहीं जीते और उप राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकने का कर रहे दावा

Sat, 23 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Never won the councillor seat and is claiming to contest in the vice presidential election
महेंद्रगढ़। शेरागुवाड़ी मोहल्ले के वेदप्रकाश उर्फ पाडाराम (70) कभी पार्षद का चुनाव तक नहीं जीते। दो बार सांसद और दो बार विधायक का चुनाव लड़े और बुरी तरह हारे। अब वे सुर्खियां बंटोरने के लिए उप राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बालाजी चौक पर पंसारी की दुकान चलाने वाले वेदप्रकाश दावा करते हैं उन्होंने साल 2004, 2009 व 2022 में राष्ट्रपति पद के लिए भी आवेदन किया था। अब उन्होंने 21 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि उप राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने के लिए 20 सांसदों का समर्थन और प्रस्तावक होना जरूरी है, आपको कितने सांसदों ने समर्थन दिया है तो वे कहने लगे सभी अर्हताएं पूरी हैं। वहीं, जब उनसे उप राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पूछी गई तो वे ठीक से प्रक्रिया तक नहीं बता पाए। इतना बोले, 25 अगस्त को एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में वे नामांकन वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1977 में 5 मतों से हारे थे वार्ड पार्षद का चुनाव
वेदप्रकाश ने बताया कि साल 1977 में उन्होंने शहर के वार्ड नंबर 7 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वे महज 5 मतों से हार गए थे। उन्होंने साल 2000 में अपनी नि:स्वार्थ सेवापार्टी का पंजीकरण कराया। इसके बाद 2004 में सांसद और विधायक का चुनाव लड़ा। 2009 में राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन किया। इसी वर्ष विधायक और सांसद का चुनाव लड़ा लेकिन सभी में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed