{"_id":"68e01a14d553ed90960efb54","slug":"nephew-was-forced-to-commit-suicide-sandeep-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130582-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अध्यापिका के घर से 10 लाख के आभूषण ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अध्यापिका के घर से 10 लाख के आभूषण ले उड़े चोर
Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19गांव दुबलाना में एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत-स्वय
सिहमा। गांव दुबलाना में बीती रात अध्यापिका के घर से 10 रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता पुष्पा देवी जो राजस्थान के डूमडोली गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं।
उन्होंने बताया कि वीरवार रात वह माता से मिलने मायके गई थीं। बेटे पुणे में रहते हैं और घर पर वे अधिकतर अकेली ही रहती हैं। जब वह सुबह घर लौटी तो दरवाजे का जंगला टूटा था। सामान बिखरा था। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि आभूषण चोरी हो चुके हैं।
पुष्पा देवी ने बताया कि चोरी हुए जेवर में सोने की दो चूड़ियां, डायमंड की अंगूठी, पांच जोड़ी टॉप्स, सोने की बालियां और चांदी की पांच जोड़ी पाजेब शामिल हैं। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस पड़ताल शुरू कर दी। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
फुटेज में दो महिला और एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस चोरी की घटना पर रोष जताया है। उनका कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।