फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Neither were grievances heard nor was the issue resolved merely went through the motions by jtting down Aadhaar numbers

Mahendragarh-Narnaul News: न सुनीं फरियादें, न समस्या का निपटाया...आधार नंबर लिखकर की खानापूर्ति

Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Neither were grievances heard nor was the issue resolved merely went through the motions by jtting down Aadhaar numbers
फोटो संख्या:70- वार्ड नंबर 12 में आयोजित एरिया सभा में लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी  ल
महेंद्रगढ़। एरिया सभाओं में जमीनी स्तर पर गंभीरता नजर नहीं आ रही है। लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय कई जगह इन सभाओं को केवल औपचारिकता बनाकर छोड़ दिया गया। सभा के दूसरे दिन भी यही स्थिति देखने को मिली, जहां लोगों की शिकायतें सुनने के बजाय सिर्फ उनके आधार कार्ड नंबर लिखकर खानापूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार को वार्ड नंबर नौ से 15 में एरिया सभा करवाई गई। सभी वार्डों में न तो अधिकारी, न पार्षद व न ही एरिया कमेटी मौजूद मिली। दूसरे दिन सभी वार्ड में 180 लोगों ही पहुंच पाए। जबकि एरिया सभा में कम से कम 100 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा हो सके और समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

इस सभा में अपेक्षित संख्या में नागरिकों की भागीदारी नहीं दिखी। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी बताया कि ये सभी प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशानुसार लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया सभा में जो लोग सरकारी योजना जैसे दीनदयाल योजना, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, लाड़ो योजना सहित अन्य योजना का लाभ ले रहे है। उनका डाटा एकत्रित किया जा रहा है। कई बार लोग गलत योजना का लाभ प्राप्त कर लेते है। इसके लिए लगाया जा रहा है। दूसरे दिन करीब 180 से अधिक लोग पहुंचे थे। वार्ड नंबर नौ से 15 में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
बॉक्स
एरिया सभा की न तो सूचना मिली और न ही इसके बारे में जानकारी दी गई। कर्मचारियों की ओर से सिर्फ आधार कार्ड के नंबर नोट किए जा रहे है लेकिन उसे नहीं बताया गया कि किस योजना के तहत डाटा एकत्रित किए जा रहे है।-संदीप महायच, मोहल्ला महायचान

बॉक्स
उनके वार्ड में एरिया सभा लगाई गई लेकिन सभा में न तो अधिकारी और न ही पार्षद मौजूद था। एरिया कमेटी भी बनाई हुई है। वह भी मौके पर नहीं पहुंची। उसकी शिकायत को नोट करके ले गए लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। -मनीष राजपूत, मोहल्ला सैनीपुरा

फोटो संख्या:70- वार्ड नंबर 12 में आयोजित एरिया सभा में लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी  ल

फोटो संख्या:70- वार्ड नंबर 12 में आयोजित एरिया सभा में लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी  ल

फोटो संख्या:70- वार्ड नंबर 12 में आयोजित एरिया सभा में लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी  ल

फोटो संख्या:70- वार्ड नंबर 12 में आयोजित एरिया सभा में लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी  ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article