फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Neither nepotism nor any particular individual works in BJP: Karmaveer Saini

भाजपा में ना तो परिवारवाद चलता है ना ही किसी व्यक्ति विशेष की : कर्मवीर सैनी

Sat, 23 Mar 2024 02:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Mar 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Neither nepotism nor any particular individual works in BJP: Karmaveer Saini
नारनौल। हरियाणा कान्फेड के चेयरमैन कर्मवीर सैनी का शुक्रवार को नारनौल पहुंचने पर सैनी सभा द्वारा उनका सम्मान किया गया। सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार ने इस सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कर्मवीर सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो यह एक छोटे से वर्कर को उसकी कार्यों की बदौलत उच्च पद पर बैठाती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के उदाहरण के बाद नायब सैनी जैसे एक आम कार्यकर्ताओं को पहले हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में ना तो परिवारवाद चलता है ना ही किसी व्यक्ति विशेष की। उन्होंने कहा कि वे अपने 30 साल के राजनीतिक जीवन काल में कई पार्टियों में रहकर काम कर चुके हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह से एक आम कार्य कर्ता को मान सम्मान दिया जाता है उसकी कोई बराबरी नहीं है।
विज्ञापन

समारोह में नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन रमेश कुमार, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी नगर परिषद नारनौल की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, नगर पार्षद सिकंदर सैनी व पूर्व पार्षद लक्ष्मी सैनी आदि वक्ताओं ने कर्मवीर सैनी का पटका व बुक्का भेंट करके अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed