फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Need for traffic signals, fear of accidents remains in darkness

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैफिक सिग्नल की दरकार, अंधेरे में बना रहता है हादसों का भय

Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Need for traffic signals, fear of accidents remains in darkness
फोटो संख्या:60- माजरा चुंगी पर लगी खराब ट्रैफिक सिग्नल--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के 148 बी हाईवे और मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन

हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मौड़ पर ट्रैफिक सिग्नल की दरकार है। कैंची मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक 10 कट बनाए गए है। रात में वाहन चालक गाड़ी को तेज गति से चलाते हैं। इसके कारण हादसे हो रहे। जब लोग 148 बी हाईवे पर चढ़ते है तब तेज गति से आ रहे साधनों की टक्कर लगकर कई लोग घायल हो चुके हैं। लोग इस समस्या को कई बार आवाज उठा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अब सर्दी में धुंध पड़ने लगी है, जिसके करण हादसे होने की संभावना बनी हुई है। नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सिग्नल के लिए तीन बार प्रस्ताव पास हुए लेकिन जिम्मेदार नहीं उतार पाए धरातल पर। राव तुलाराम चौक से कैंची तक, महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, डाकखाना, न्यायालय परिसर, डीएसपी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय पड़ते हैं। सिग्नल नहीं होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छह सालों के दौरान महेंद्रगढ़ की नगरपालिका द्वारा चार बार ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए प्रस्ताव भी पास किए गए, लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाए।
----------

वर्जनः
नगर पालिका सदन की शीघ्र ही बैठक करके शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए प्रस्ताव पास किया जाएगा। प्रस्ताव पास होने शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगवा दिया जाएगा।- रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- माजरा चुंगी पर लगी खराब ट्रैफिक सिग्नल--संवाद

फोटो संख्या:60- माजरा चुंगी पर लगी खराब ट्रैफिक सिग्नल--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed