फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NCC cadets injured, died in PGI

एनसीसी कैडेट घायल, पीजीआई में मौत

Fri, 08 Aug 2014 12:26 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Fri, 08 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में चल रहे एनसीसी कैंप में शारीरिक अभ्यास करते पैर फिसलने से घायल कैडेट ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। कैडेट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कॉलेज प्रशासन ने मौन धारण कर कैडेट सुरजीत कुमार को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


राजकीय कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र सुरजीत कुमार पुत्र मदनलाल बाबा जयराम दास कॉलेज महेंद्रगढ़ में एक अगस्त को 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में भाग लेने गया था। इस शिविर में कॉलेज के कुल 18 छात्र शामिल हो रहे हैं। बुधवार सुबह कैडेट सुरजीत कुमार शारीरिक अभ्यास कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह जमीन पर गिर गया। गर्दन में चोट लगने पर उसके कई अंग निष्क्रिय हो गए। कैंप संचालकों ने कैडेट को तुरंत सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण सुरजीत को चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वर्दी पहनने को आतुर था सुरजीत
मृतक छात्र के पिता मदनलाल ने बताया कि सुरजीत सैन्य वर्दी पहनने को आतुर था। कॉलेज में प्रवेश के बाद उन्होंने एसीसी लिया। सैन्य भर्ती प्रक्रिया के दौरान एनसीसी सर्टिफिकेट को विशेष तवज्जो मिलती है। सुरजीत अक्सर परिजनों को भारतीय सेना की वीरगाथा सुनाता था। सुबह जल्द उठकर नियमित शारीरिक अभ्यास करना उसकी दिनचर्या थी। उन्होंने कहा कि पुत्र को सैनिक की वर्दी में देखने की तमन्ना पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों को मिलेगा पूरा सहयोग
एनसीसी कमांडेंट संजय तंवर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार के मद्द की सिफारिश की जाएगी। मृतक के भाइयों को सेना में भर्ती करवाने का प्रयास होगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजपाल मलिक, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. नरेश यादव, मनोज सैनी, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed