{"_id":"6898f5377f11f1238d0fa9e3","slug":"navy-jawan-on-leave-died-in-an-accident-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119155-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छुट्टी पर आए नौसेना के जवान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छुट्टी पर आए नौसेना के जवान की हादसे में मौत
Mon, 11 Aug 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- गांव धनौंदा में मृतक के घर के बाहर बैठे परिजन व ग्रामीण--संवाद
कनीना। चार दिन पहले रक्षाबंधन पर्व को लेकर छुट्टी पर आए गांव धनौंदा के नौसेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान की चार माह पहले ही शादी हुई थी।
रविवार को जैसे ही ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली तो गांव में मातम पसर गया। शनिवार देररात भारतीय नेवी की ईसीआई-43 यूनिट में ट्रेडमैन इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात 32 वर्षीय रवि कुमार दोस्त को कनीना बस स्टैंड पर छोड़कर घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
रवि कुमार वर्ष 2022 में भारतीय नेवी में ईसीआई-34 यूनिट में ट्रेडमैन इलेक्ट्रीशियन के पद भर्ती हुए थे। मुंबई में तैनाती थी। 22 अप्रैल को राजस्थान के टपूकड़ा में शादी हुई थी। दादरी टी-प्वाइंट पर हादसा हुआ था। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
तीन भाइयों में छोटे थे रवि : रवि कुमार के बड़े भाई प्रवीण ने बताया कि तीन भाइयों में रवि सबसे छोटे थे। पिता गोपीचंद का वर्ष 2004 में बीमारी से निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मां सविता देवी ने तीनों को पढ़ाया लिखाया था। रवि जब भारतीय नौसेना में लगा तो सुख के पल आए थे, लेकिन रक्षाबंधन त्योहार पर यह हादसा हो गया।