फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National Library Week begins at HKV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह शुरू

Fri, 22 Nov 2024 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
National Library Week begins at HKV
महेंद्रगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई, किताबों और पुस्तकालयों के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय इस सप्ताहभर के कार्यक्रम के दौरान बुकमार्क प्रतियोगिता, पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संदेश के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन विद्यार्थियों को किताबों और पुस्तकालयों के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। अवश्य ही इस आयोजन के दौरान आयोजित गतिविधियां और प्रतियोगिताएं उन्हें पुस्तकालय संसाधनों का प्रभावी रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम के पहले दिन पुस्तकालय ने बुकमार्क डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और किताबों और पुस्तकालयों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम की समन्वयक, सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक ने बुकमार्क डिजाइन करने में रचनात्मकता के बारे में चर्चा की। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार ने पुस्तकालय के मोबाइल एप्लिकेशन का प्रभावी उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। आयोजन में उपस्थित रसायन विभाग के प्रो. हरीश कुमार और हिंदी विभाग के डॉ. अमित कुमार ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की और विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनीता मलिक ने आभार प्रस्तावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed