फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National Grand Conference Will Give Society a New Identity: Dayanand Rohilla

राष्ट्रीय महासम्मेलन से समाज को मिलेगी नई पहचान : दयानंद रोहिल्ला

Sun, 17 May 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
National Grand Conference Will Give Society a New Identity: Dayanand Rohilla
फोटो नंबर-18श्री नामदेव समाज के सम्मेलन को संबो​धित करते राष्ट्रीय प्रधान दयानंद रोहिल्ला। स्
नारनौल। श्री नामदेव धर्मशाला एवं छात्रावास, पुरानी सराय नारनौल में रविवार को जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय प्रधान दयानंद रोहिल्ला ने कहा कि लोकतंत्र में वही समाज आगे बढ़ता है जो संगठित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 के नवंबर-दिसंबर माह में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोहिल्ला-टांक क्षत्रिय समाज का विशाल राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य रोहिल्ला-टांक क्षत्रीय समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित पहचान दिलाने को लेकर रहा। बैठक में समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने आगामी राष्ट्रीय महासम्मेलन को समाज की एकता, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का मजबूत मंच बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के संरक्षक भामाशाह ज्ञानी राम सिरोया ने कहा कि समाज की असली शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित है। उन्होंने समाज बंधुओं से आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रीय पहचान निर्माण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक रमेश पंवार ने बताया कि नागपुर और हिसार के बाद दिल्ली का यह आयोजन समाज को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय स्तर के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
जयपुर से पहुंचीं महिला अध्यक्ष भानुमति गुजारानिया ने महिला शक्ति की भागीदारी को समाज उत्थान के लिए आवश्यक बताया। बैठक में सरोज कश्यप को महिला प्रधान तथा राहुल लखमरा को युवा प्रधान मनोनीत किया गया। समिति प्रधान जोगेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व संचालन समिति सचिव डॉ. संजय वर्मा ने किया।

बैठक का संचालन डॉ. संजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर पुष्करमल वर्मा, सोहम प्रकाश वर्मा एडवोकेट, सुभाष चंद्र वर्मा ठेकेदार व पूर्व प्रधान बाबूलाल वर्मा सहित हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्रों से समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed