फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National conference of Employees Federation and Federations in Delhi tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारी फेडरेशन व महासंघों का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में कल

Thu, 08 Jan 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
National conference of Employees Federation and Federations in Delhi tomorrow
नारनौल। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला कार्यकर्ता 9 जनवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी फेडरेशन व महासंघों के राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में भाग लेंगे। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने श्रमिक विरोधी व कॉर्पोरेट परस्त चार लेबर कोड को लागू करने की घोषणा को श्रमिक हितों के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 घंटे की जगह 12 घंटे कार्य दिवस, मजदूरों का यूनियन बनाने, उसे पंजीकृत कराने, अपने ढंग से चलाने व अपनी सामूहिक मांगे मनाने के लिए हड़ताल करने के काम को बहुत ही कठिन कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं 299 तक के श्रमिक संख्या वाले उद्योगों में नियुक्ताओं को मजदूरों की छंटनी करने, ले-ऑफ, तालाबंदी व कारखाना बंदी मर्जी अनुसार करने का अधिकार दे दिया है। स्थाई किस्म के काम को ठेके पर अथवा शॉर्ट टर्म के तहत कराने का भी अधिकार दे दिया। इससे उद्योगपति स्थाई भर्ती नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को रात में काम पर बुलाने का अधिकार भी मालिकों को दे दिया है। श्रमिक न्याय पाने के लिए अब सीधा,अपनी मर्ज़ी से कोर्ट में नहीं जा सकेंगे। इसी तरह के अनेक ऐसे प्रावधान इन लेबर कोड में लाए गए हैं जिन से भारत के मजदूर को पूंजीपतियों के गुलाम बनाने का रास्ता खोलने जैसे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र व्यापी हड़ताल के माध्यम से जोरदार मांग उठाई जाएगी कि चारों लेबर कोड्स तुरंत रद्द किए जाएं। रद्द किए 29 श्रम कानून बहाल हों, उन्हें संशोधित करके मजदूर हितों में समृद्ध करने।

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों-विभागों व संपत्तियों को पूंजीपतियों को देना बंद करने। न्यूनतम वेतन 26000 रुपये मासिक घोषित करने। पुरानी पेंशन बहाल, एनपीएस व यूपीएस रद्द करने आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed