फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narrated the story of Maharas and the incident of Krishna-Uddhav dialogue.

Mahendragarh-Narnaul News: महारास कथा व कृष्ण-उद्धव संवाद का प्रसंग सुनाया

Sat, 14 Sep 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Maharas and the incident of Krishna-Uddhav dialogue.
फोटो नंबर-02अग्रवाल सभा में आयोजित भागवत कथा का श्रवण करते लोग।
नारनौल। अग्रवाल सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने महारास कथा, कृष्ण-उद्धव संवाद व रुक्मिणी विवाह कथा का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा में सर्वप्रथम मुख्य यजमान अशोक कुमार गुप्ता व सुधा गुप्ता को परिवार सहित पूजन करवाया गया। इसके बाद स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने भगवान कृष्ण की महारास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान द्वारा किया हुआ रास कोई काम लीला नही है, बल्कि ये प्रभु की पावन रास लीला है। जो जीव श्रद्धा से प्रभु की इस रास लीला का श्रवण करता है उसके ह्रदय से काम निकल जाता है और वो भव सागर से पार हो जाता है। इस दौरान भगवान ने गोपियों के माध्यम से उद्धव के ज्ञान के घमंड को तोड़ा, उसका भी सुंदर वर्णन किया। भगवान कृष्ण और उद्धव के बीच ज्ञान और मोक्ष के संवाद की कथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रह्माश्रम महाराज ने भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा और उनकी महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर दिपाकंन गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, पवन गुप्ता, उषा गुप्ता, आत्म प्रकाश गुप्ता, सुनीता, सुदर्शन गुप्ता, राखी, चंद्रकांत, मीरा, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed