{"_id":"5f42b3938ebc3e3cb75e58cd","slug":"narnol-dadri-state-highway-narnol-news-rtk570137648","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल-दादरी स्टेट हाईवे फोरलेन के लिए अधिकारी जल्द तैयार करें एस्टीमेट- ओम प्रकाश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल-दादरी स्टेट हाईवे फोरलेन के लिए अधिकारी जल्द तैयार करें एस्टीमेट- ओम प्रकाश यादव
विज्ञापन
नारनौल से दादरी स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए अधिकारी जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करें ताकि आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। अब यह सड़क मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से स्टेट हाईवे हो चुका है। राज्य सरकार इस स्टेट हाईवे को जल्द से जल्द बनाएगी। सरकार की ओर से जब तक यह कार्रवाई चले तब तक के लिए इस रोड का पैच वर्क शुरू किया जाए। यह कार्य बारिश के तुरंत बाद शुरू होना चाहिए।
यह निर्देश राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए। इस मौके पर उपायुक्त आरके सिंह भी मौजूद थे। नारनौल विधानसभा क्षेत्र व जिले के विकास कार्यों को लेकर हुई इस बैठक में नारनौल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने चर्चा की तथा अब तक हुए विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ली।
इस दौरान उन्होंने नसीबपुर में बनने वाले वाले स्टेडियम के लिए बताया कि इस स्टेडियम के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। शहीद स्मारक नसीबपुर के लिए 31 करोड मंजूर हो चुके हैं। नसीबपुर में 49 लाख रुपये श्मशान घाट चौक, धानक बस्ती चौक व ओबीसी चौपाल के सामने वाले चौक के लिए मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि नारनौल क्षेत्र में नहर पर जितने भी पुलिया हैं उनके पास 14-15 फुट चौड़ी पैडी बनवाई जाए। फैजाबाद से सीमा रोड जल्द बनवाया जाए। इस पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने कहा कि इस रोड पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारनौल-रेवाड़ी रोड पर नीरपुर के पास रोड पर पैच वर्क किया जाए। इनके अलावा अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाए। अगर कोई मुख्यालय से संबंधित कोई अड़चन है तो अधिकारी तुरंत उन्हें बताएं ताकि जल्द से जल्द सरकार से इसकी मंजूरी दिलवाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नारनौल के विकास में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारी नारनौल के विकास को अलजीनामा पहनाए। बाद में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने विधान सभा सेशन के चलते कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट की अनिवार्यता पर कोरोना टेस्ट करवाया और अपने आप को होम क्वांटरीन कर लिया।
बैठक में उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम शंभू राठी, नगराधीश लक्ष्मीनारायण, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सज्जन कुमार, पंचायती राज के एक्सईएन नरेश कुमार, बीडीपीओ प्रमोद, नसीबपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधी हरपाल यादव, निजी सचिव गजेंद्र यादव आदि अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।