फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's mercury dropped by 7 degrees Celsius in two days, relief from heat

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन में नारनौल का 7 डिग्री सेल्सियस पारा लुढका, गर्मी से मिली राहत

Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Narnaul's mercury dropped by 7 degrees Celsius in two days, relief from heat
फोटो नंबर- 25नारनौल में सोमवार को छाए बादल। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में मौसम बदलाव होने से तापमान में भी सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो गई है। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, फसल के लिए बारिश अमृत के समान है। नारनौल में शनिवार को 42.3 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को नारनौल का 35 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, महेंद्रगढ़ का अधिकतम 36.1 व 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में दिन के तापमान सात और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस सामान्य तापमान से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी मौसम प्रणाली का असर से रविवार को हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों उसके बाद दक्षिणी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को सुबह रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की बारिश की फुहार साथ ही साथ जिला फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी में तेज गति से हवाएं चलने के साथ गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम प्रणाली को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से 18 जून तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कभी उत्तरी कभी दक्षिणी और कभी पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही है।

आने वाले दिनों में लगातार संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
उसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव होगा, जिससे 19-23 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। उसके बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की धमाकेदार एंट्री होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed