{"_id":"65858cb8aa965e9efa080305","slug":"narnaul-six-year-old-student-dies-after-being-hited-by-bus-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: स्कूल बस से नीचे उतर रहा छह वर्षीय छात्र बस के नीचे आया, मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: स्कूल बस से नीचे उतर रहा छह वर्षीय छात्र बस के नीचे आया, मौत, मामला दर्ज
Fri, 22 Dec 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:48 PM IST
सार
आरोप है कि ड्राइवर ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए छात्र जयंत को सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक ने एक बार बस रोकी और फिर तेज गति से भगा ले गया।
विज्ञापन
मृतक जयंत का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भोजावास में स्कूल बस से नीचे उतर रहा करीब 6 वर्षीय छात्र बस के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीर हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में विनोद ने बताया कि उसका 6 वर्षीय भतीजा जयंत गांव के ही दीप स्कूल में पढ़ता है। वह शुक्रवार सायं तीन बजे स्कूल बस से नीचे उतर गया। उसके बाद वह अपने भतीजे को साथ लेकर घर जा रहा था। इस दौरान स्कूल बस ड्राइवर ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए जयंत को सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक ने एक बार बस रोकी और फिर तेज गति से भगा ले गया।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास लोग एकत्रित हो गए और गंभीर रूप से घायल जयंत को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि देर सायं होने की वजह से मृतक जयंत का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सप्ताहभर पहले भी 6 वर्षीय बच्ची की हुई थी मौत
नांगल चौधरी क्षेत्र के ही नांगल दर्गू गांव की 6 वर्षीय छात्रा स्कूल वैन से नीचे उतर कर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।