फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul receives 1.5 mm of rain, maximum temperature reaches 27.4

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 1.5 एमएम बारिश, अधिकतम तापमान 27.4 पर आया

Mon, 23 Mar 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Narnaul receives 1.5 mm of rain, maximum temperature reaches 27.4
फोटो 20नारनौल में हल्की बारिश के बाद गली में जमा पानी।संवाद
नारनौल। जिले में सोमवार को मौसम बदला और नारनौल में 1.5 एमएम व महेंद्रगढ़ में 0.5 एमएम बारिश हुई। शेष जिले में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले शुक्रवार को नारनौल में 14 मिमी और महेंद्रगढ़ में 9.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

नारनौल में अधिकतम 27.4 और 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में दस दिन पहले 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 25 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव होगा और तेज गति की हवाओं के साथ बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी उसके पीछे-पीछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से 30 मार्च तक मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन मूल्य से 200 से 300 रुपये ज्यादा भाव में बिक रही सरसों

जिले में समर्थन मूल्य पर 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होगी। जिन किसानों ने सरसों की थ्रेसिंग करवा ली है वह खुली मंडी में सरसाें बेचने आ रहे हैं। सोमवार को भी नारनौल की पुरानी मंडी में 40 लैब वाली सरसों 6300 और 42 लैब वाली 6500 रुपये में व्यापारियों ने खरीदी। वहीं शुक्रवार को एक किसान सरसों में 44 लैब मिली थी जिसे 6700 रुपये में खरीदी गई थी। अगर सरसों के भावों में तेजी बनी रही तो इस बार समर्थन मूल्य पर किसान कम ही बेचने पहुंचेंगे। इस बार समर्थन मूल्य 6200 रुपये निर्धारित किया गया है।



नारनौल में सप्ताह भर में रहा अधिकतम तापमान

दिनांक अधिकतम
16 मार्च 33.0
17 मार्च 28.0
18 मार्च 28.0
19 मार्च 26.5
20 मार्च 23.0
21 मार्च 26.0
22 मार्च 33.0


23 मार्च 27.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed