फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul night was the coldest in Haryana NCR

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा एनसीआर में सबसे ठंडी रही नारनौल की रात

Mon, 01 Jan 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Narnaul night was the coldest in Haryana NCR
नारनौल। हरियाणा एनसीआर में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा रविवार को भी देखने को मिला। जिले में रविवार को कोहरा तो देखने को नहीं मिला, लेकिन शीतलहर ने लोगों को ठंड का अहसास करवा दिया, जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर में नारनौल की रात सबसे ठंडी रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि साल 2023 में जनवरी महीने में सूखी ठंड पाला जमने और रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिली थी। इसके बाद भी अब तक मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड ने अपने तीखे तेवरों से आगाज किया। कोल्ड डे, कोल्ड वेब, कोहरा का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर में फिर से नारनौल की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 7.0 से 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी हिस्सों के लिए रेड अलर्ट, मध्य हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिणी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ संपूर्ण क्षेत्र से दो जनवरी को आगे निकल जाएगा। हवाएं एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं संपूर्ण मैदानी राज्यों पर अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी।
विज्ञापन


1 से 5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचेगा न्यूनतम तापमान
संपूर्ण इलाके में शीतलहर अपने प्रचंड तेवरों से आगाज करेगी। वहीं कुछ स्थानों पर पाला जमने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पारा लुढ़ककर फिर से सिंगल डिजिट एकल संख्या में पहुंच जाएगा। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में पारा लुढ़क कर 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय


क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 7 जनवरी को सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर लगातार कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed